पटना :चुनावी तैयारी की समीक्षा करेगा निर्वाचन आयोग, आज तीन चरणों के क्षेत्रों पर मंथन
Updated at : 03 Apr 2019 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य में तीन चरणों में होने वाली चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को निर्वाचन आयोग द्वारा की जायेगी. तीन चरणों में राज्य की 14 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कराया जाना है. आयोग दोपहर तीन बजे से संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ मतदान की तैयारियों का जायजा लेगा. अपर मुख्य […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में तीन चरणों में होने वाली चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को निर्वाचन आयोग द्वारा की जायेगी. तीन चरणों में राज्य की 14 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कराया जाना है. आयोग दोपहर तीन बजे से संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ मतदान की तैयारियों का जायजा लेगा.
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में पहले चरण के औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों, दूसरे चरण के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्रों के साथ तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




