Big Boss फेम अर्शी खान ने तेज प्रताप यादव से की मुलाकात, तेज प्रताप ने भेंट की भगवद् गीता, अर्शी खान ने कहा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 8:17 AM
पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिग बॉस सीजन-11 फेम अर्शी खान से मुलाकात की. वहीं, तेज प्रताप यादव ने अर्शी खान को भेंट में भगवद् गीता उपहार में दी है. अर्शी ने कहा है कि तेज प्रताप यादव से मिलकर अच्छा लगा. भगवद् गीता के लिए […]
पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिग बॉस सीजन-11 फेम अर्शी खान से मुलाकात की. वहीं, तेज प्रताप यादव ने अर्शी खान को भेंट में भगवद् गीता उपहार में दी है. अर्शी ने कहा है कि तेज प्रताप यादव से मिलकर अच्छा लगा. भगवद् गीता के लिए उन्होंने तेज प्रताप को धन्यवाद दिया है.
जानकारी के मुताबिक, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिग बॉस सीजन-11 फेम अर्शी खान से 30 मार्च को मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. तेज प्रताप यादव से मुलाकात की तस्वीर को अर्शी खान ने ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि तेज प्रताप यादव से मिल कर अच्छा लगा. मुलाकात के दौरान तेज प्रताप यादव ने अर्शी खान को भगवद् गीता उपहार में दी. इसके लिए उन्होंने तेज प्रताप यादव को धन्यवाद भी दिया है. वहीं, मुलाकात के बाद अर्शी खान ने कहा है कि तेज प्रताप यादव मेरे दोस्त हैं. साथ ही उन्होंने तेज प्रताप यादव को राजनीति में सहयोग करने की बात कही है.
https://twitter.com/ArshiKOfficial/status/1111997776387141639?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










