मुख्यमंत्री कल से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2019 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गया में आयोजित चुनाव सभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. वह तीन अप्रैल को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी में गोरेलाल मेहता कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. वहीं, […]
विज्ञापन
पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गया में आयोजित चुनाव सभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.
वह तीन अप्रैल को पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी में गोरेलाल मेहता कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. वहीं, वह बांका लोकसभा क्षेत्र के सुल्तानगंज प्रखंड के उदाडीह के हाइस्कूल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. साथ ही नवादा विधानसभा क्षेत्र के नारदीगंज में इंटर विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे.
नीतीश कुमार चार अप्रैल को भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के मुक्तापुर में मध्य विद्यालय मैदान और जमुई लोकसभा क्षेत्र के तारापुर में आरएस काॅलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे.
नवादा लोकसभा क्षेत्र के वारसलीगंज के हाॅस्पिटल मैदान और औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गुरुआ हाइस्कूल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. इस संबंध में प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी डाॅ नवीन कुमार आर्य ने जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




