पटना सिटी : बसिऔरा मेला आरंभ, अष्टमी पूजन आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तीन दिनों तक चलेगा मेला, उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़ पटना सिटी : अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में चैत कृष्ण पक्ष में लगने वाले तीन दिनों के बसिऔरा मेले में बुधवार को भी भक्तों की भीड़ सप्तमी की पूजन के लिए मंदिर में जुटी थी. गांव देहात व शहर के विभिन्न मुहल्लों से आये […]
विज्ञापन
तीन दिनों तक चलेगा मेला, उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़
पटना सिटी : अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में चैत कृष्ण पक्ष में लगने वाले तीन दिनों के बसिऔरा मेले में बुधवार को भी भक्तों की भीड़ सप्तमी की पूजन के लिए मंदिर में जुटी थी. गांव देहात व शहर के विभिन्न मुहल्लों से आये श्रद्धालुओं की टोली सुबह से ही विभिन्न प्रकार के व्यंजन बना भगवती की पूजा-अर्चना की. मौके पर माली समाज की ओर से रात्रि में भजन का आयोजन किया गया. संयोजक मनोज मालाकार, अभिषेक कुमार, सदस्य मुकेश राजवीर, संजीत कुमार समेत अन्य की देखरेख में रात भर भजन- कीर्तन हुआ. इसके बाद भगवती का अलौकिक शृंगार के साथ गुरुवार को तड़के अष्टमी पूजन होगा.
अगमकुआं शीतला माता मंदिर के पुजारी जयप्रकाश, अमरनाथ बबलू, पंकज पुजारी व सुनील पुजारी ने बताया कि मंदिर में बसिऔरा मेले में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी. मेला तीन दिनों तक चलेगा. बताते चलें कि साल में दो दफा लगने वाले बसिऔरा मेले में सप्तमी से नवमी तक भगवती की पूजा-अर्चना होती है. पुजारियों ने बताया कि मान्यता है कि चैत का मौसम गर्मी का होता है. मौसम आरंभ होने से पहले भगवती की पूजा करने से शीतलता बनी रहती है. इसी तरह बरसात से पहले भी बसिऔरा पूजा होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन