पटना :सराहनीय है जापानी तरबूज व टमाटर की खेती की योजना

Updated at : 27 Mar 2019 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :सराहनीय है जापानी तरबूज व टमाटर की खेती की योजना

पटना : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जापानी तरबूज और टमाटर की जैविक खेती की योजना में जापान सरकार के सहयोग सराहनीय है. बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सामूहिक विकास की अवधरणा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बोध गया के बतसपुर गांव में आधुनिकतम तकनीक से […]

विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि जापानी तरबूज और टमाटर की जैविक खेती की योजना में जापान सरकार के सहयोग सराहनीय है. बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सामूहिक विकास की अवधरणा और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बोध गया के बतसपुर गांव में आधुनिकतम तकनीक से ऑर्गेनिक खेती का एक प्रोजेक्ट जापान सरकार की सहायता से चलाया जा रहा है.
बिहार फाउंडेशन जापान चैप्टर के अध्यक्ष आनंद विजय सिंह की अगुवाई में ऑर्गेनिक फार्मिंग प्रोजेक्ट को कार्यरूप देने वाली एजेंसी निपोन इंटरनेशनल कॉरपोरेशन ऑफ कम्यूनिटी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सताओ ओनो सहित सात सदस्यीय टीम ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की. उन्होंने कहा कि टीम को बिहार सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जायेगा.
अध्यक्ष ने बिहार फाउंडेशन, जापान चैप्टर के प्रयासों की सराहना की और उन्होंने कहा कि इनके प्रयास से बिहार एवं जापानी के बीच सांस्कृतिक सहयोग की एक परंपरा का निर्वाह हो रहा है. इसी कड़ी में अगले महीने पटना में जापानी लैंगवेज कल्चर एवं कौशल विकास केंद्र की स्थापना किये जाने के प्रयासों की भी सराहना की.यह प्रयास बिहार के प्रतिभावान युवाओं को जापान में रोजगार तलाशने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन