पटना :तेजस्वी के शब्दकोश में नैतिकता व अंतरात्मा जैसे शब्द नहीं: संजय सिंह

Updated at : 26 Mar 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :तेजस्वी के शब्दकोश में नैतिकता व अंतरात्मा जैसे शब्द नहीं: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव के शब्दकोश में नैतिकता, अंतरात्मा जैसे शब्द नहीं हैं. जनता को जनार्दन बोलकर उनकी हकमारी करना उनकी फितरत है. उन्होंने कहा कि हर भ्रष्टाचारी को सभी में भ्रष्टाचारी और डरे हुए व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि सभी लोग घबराए […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि तेजस्वी यादव के शब्दकोश में नैतिकता, अंतरात्मा जैसे शब्द नहीं हैं. जनता को जनार्दन बोलकर उनकी हकमारी करना उनकी फितरत है.
उन्होंने कहा कि हर भ्रष्टाचारी को सभी में भ्रष्टाचारी और डरे हुए व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि सभी लोग घबराए हुए हैं. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में किसी तरह के सवाल से नहीं घबराते. मुख्यमंत्री जिस बेबाकी और नैतिक बल के साथ अपनी बात रखते हैं, उसका रत्ती भर भी अनुकरण करना तेजस्वी के बस की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी में अगर साहस है, तो अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर बात रखें. अपनी संपत्ति के स्रोत को जनता के बीच रखें.
उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है. अब सामाजिक ही नहीं, आर्थिक तौर पर सवर्णों को भी 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा और पूर्व से जिन्हें आरक्षण का लाभ मिल रहा है, उन्हें कोई नुकसान भी नहीं होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन