हंगामा कर रहे युवकों ने की फायरिंग, दो जख्मी
Updated at : 23 Mar 2019 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : होली के रंग में भंग डालते हंगामा करते युवकों ने दो थाना क्षेत्रों में फायरिंग कर दो को जख्मी कर दिया है. हालांकि, फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपित को नागरिकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से हथियार भी बरामद किया […]
विज्ञापन
पटना सिटी : होली के रंग में भंग डालते हंगामा करते युवकों ने दो थाना क्षेत्रों में फायरिंग कर दो को जख्मी कर दिया है. हालांकि, फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपित को नागरिकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से हथियार भी बरामद किया है.
फायरिंग की घटनाएं मेहंदीगंज व चौक थाना क्षेत्रों में हुई हैं. मेहंदीगंज थाना के मंशा राम अखाड़ा मुहल्ले में फायरिंग की घटना में स्वर्गीय बैद्यनाथ ठाकुर का पुत्र मोहन ठाकुर जख्मी हो गया. जख्मी को उपचार के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया.
घायल ने बताया कि गुरुवार की शाम को घर के दरवाजा के पास बैठा था. इसी वक्त मुहल्ला में रहने वाले शत्रुघ्न गुप्ता का पुत्र धन्नु उर्फ विशाल कुमार पहुंचा और निशान बना फायरिंग की. हालांकि, पहली गोली मिस फायर हो गयी, जबकि दूसरी बार हुई फायरिंग में गोली उसके हाथ में लगी. घटना को अंजाम देने के उपरांत आरोपित ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया.
इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. मेहंदीगंज थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. पकड़े गये धन्नु के पास से देशी पिस्तौल व गोली बरामद किया गया है. जख्मी युवक मोहन एक फैक्टरी में श्रमिक है.
दूसरी घटना चौक थाना क्षेत्र के श्री छोटी पटनदेवी मार्ग साधन धाम के पास हुई. फायरिंग की घटना में इसी मोहल्ला के निवासी मनोज कुमार का 20 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र कुमार जख्मी हो गया. जख्मी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम मुहल्ला में दो गुटों में मारपीट हो रही थी. मारपीट के दरम्यान वह रास्ते से गुजर रहा था.
अचानक गोली चलने की आवाज सुन कर पीछे मुड़ कर देखा, तभी उसके हाथ में आकर गोली लगी. गोली किसने चलायी, वह नहीं देख पाया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौक थाना पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल एनएमसीएच लेकर आयी. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच -पड़ताल की जा रही है.
दो गुटों के बीच चली गोली से एक जख्मी
फतुहा. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर नोहटा में बीते गुरुवार को दोपहर नोहटा पुल के पास दो गुटों के बीच झड़प होने पर फायरिंग की गयी. फायरिंग में घर के गैलरी में बैठे सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी कृष्णनंदन शर्मा (60) वर्ष जख्मी हो गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी आरोपित फरार हो गये . पुलिस द्वारा जख्मी कृष्णनंदन शर्मा को पीएचसी मे भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नही करायी गयी है.
दो गुटों में मारपीट कई जख्मी
बाढ़ . बाढ़ थाने के मलाही गंगा नदी के किनारे नहाने के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें दो लोग जख्मी हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




