ePaper

पटना : बैंक खाते से 80 हजार रुपये गायब, पुलिस नहीं ले रही केस

Updated at : 19 Mar 2019 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बैंक खाते से 80 हजार रुपये गायब, पुलिस नहीं ले रही केस

ट्रक से कुचल कर बच्ची की मौत, चालक व खलासी को पीटा पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर में ट्रक से कुचल कर दस वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने पहले ट्रक के चालक व खलासी को पकड़ कर पिटाई […]

विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर बच्ची की मौत, चालक व खलासी को पीटा
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर में ट्रक से कुचल कर दस वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने पहले ट्रक के चालक व खलासी को पकड़ कर पिटाई की. इसके बाद एनएच को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा से मार्ग से गुजर रहे कई वाहनों के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया.
सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी स्थानीय लोगों के आक्रोश को झेलना पड़ा. इस दरम्यान तीखी झड़प भी हुई. लगभग तीन घंटे तक एनएच जाम रहा. सूचना पाकर मौके पर एएसपी बलिराम कुमार चौधरी, यातायात डीएसपी जगदानंद ठाकुर, यातायात थाना के प्रभारी अरुण कुमार झा, अगमकुआं, बाइपास व दूसरे थानों की मोबाइल पहुंची. इसके बाद काफी मशक्कत कर पुलिस ने जाम हटाया.
ठेला पर सवार थी बच्ची, पार करने में हादसा : घटना के संबंध में बताया जाता है कि खुसरूपुर के चक महजपुर निवासी श्रवण महतो की दस वर्षीया बेटी डॉली कुमारी ठेला पर सवार थी. इसी बीच में वह ठेला से उतर कर सड़क पार करने लगी, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. नानी के घर पहाड़ी पर आयी बच्ची छोटी पहाड़ी से बड़ी जा रही थी. उसके साथ छोटा भाई भी था, जो मामूली रूप से जख्मी हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन