पटना : मुख्यमंत्री से मिलने पहुचीं मंजू वर्मा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीएम से मिले जदयू विधायक व नेता पटना : आॅर्म्स एक्ट में पटना हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों के बीच किन-किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी नहीं हो पायी है. सीएम से मिल कर निकलने के बाद […]
विज्ञापन
सीएम से मिले जदयू विधायक व नेता
पटना : आॅर्म्स एक्ट में पटना हाइकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पहली बार पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. दोनों के बीच किन-किन मुद्दों पर बात हुई, इसकी जानकारी नहीं हो पायी है. सीएम से मिल कर निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों को कुछ भी कहने से मना कर दिया. इधर इस मुलाकात के राजनैतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं.
इधर शनिवार को मुख्यमंत्री से उनके दल के कई विधायक और मंत्री मिले. समझा जा रहा है कि सभी अपनी दावेदारी जता रहे हैं. जदयू ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है. नाम की घोषणा से पहले शनिवार को जदयू विधायक कविता सिंह और श्याम बहादुर सिंह सीएम से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे.
बताया जा रहा है कि कविता सिंह की नजर सीवान सीट पर है. रफीगंज विधायक अशोक सिंह व पूर्व विधायक प्रभात रंजन भी सीएम आवास पहुंचे थे. इधर, जदयू कार्यालय में भी दिन भर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा. पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह घंटों पार्टी कार्यालय में जमे रहे. यहां भी बड़ी संख्या में जदयू नेता उनसे मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










