पटना : एम्स में होगी नसों में रुकावट की जांच
Updated at : 15 Mar 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में नसों की बीमारी संबंधित जांच अगले तीन महीने के अंदर होने लगेगी. एम्स प्रबंधक ने डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) खरीदने का आदेश जारी कर दिया है. इससे नस संबंधित बीमारियों की जांच के साथ इलाज हो सकेगा. वहीं, डॉक्टरों की मानें, तो इसमें फोर डी इमेजिंग […]
विज्ञापन
पटना : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में नसों की बीमारी संबंधित जांच अगले तीन महीने के अंदर होने लगेगी. एम्स प्रबंधक ने डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) खरीदने का आदेश जारी कर दिया है. इससे नस संबंधित बीमारियों की जांच के साथ इलाज हो सकेगा. वहीं, डॉक्टरों की मानें, तो इसमें फोर डी इमेजिंग की सुविधा होती है. यह सुविधा नस के अलावा ब्रेन की सही पोजीशन डॉक्टर को बता देती है. डीसीए मशीन की खरीदारी का ऑर्डर जारी कर दिया गया है. अगले तीन महीने के अंदर मशीन अस्पताल प्रशासन को मिल जायेगी. अधिकारियों की अनुसार यह मशीन विदेश से मंगायी जा रही है. इसकी लागत करीब पांच करोड़ रुपये है.
डॉक्टरों की मानें, तो यह मशीन नसों में जमा थक्का व सिर की एंजियोग्राफी के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा एक्जूरिज्म, नस सड़ना व टाका आयूस जैसी जटिल बीमारियों की जांच व इलाज इसी मशीन से ही संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




