पटना : पॉलीथिन जब्त करने पहुंची निगम की टीम पर पथराव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2019 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

अंटा घाट सब्जी मंडी में पहुंची थी टीम पटना : नगर निगम के सभी अंचलों में मंगलवार से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को निगम की टीम 12:30 बजे अंटा घाट सब्जी मंडी पहुंची और पॉलीथिन बैग की जांच की. इस दौरान दुकानदार जांच का विरोध करने लगे और निगम की […]
विज्ञापन
अंटा घाट सब्जी मंडी में पहुंची थी टीम
पटना : नगर निगम के सभी अंचलों में मंगलवार से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को निगम की टीम 12:30 बजे अंटा घाट सब्जी मंडी पहुंची और पॉलीथिन बैग की जांच की. इस दौरान दुकानदार जांच का विरोध करने लगे और निगम की टीम पर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया.
सब्जी विक्रेताओं के हमले में निगम के एक सफाईकर्मी जितेंद्र राम की सिर फट गया है और दो निगम कर्मियों कार्तिक व साजन को हल्की चोट लगी है. जख्मी कर्मियों को गर्दनीबाग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. हालांकि, प्राथमिक उपचार कर कार्तिक व साजन को छोड़ दिया गया.
वहीं, जितेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती है. सब्जी विक्रेताओं के उत्पात के खिलाफ नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं राजेंद्र नगर पुल के नीचे भी सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया. निगम की टीम को बंधक बनाया. अत: थोड़ी देर में ही अभियान को खत्म कर दिया गया.
विरोध के बाद लौटी निगम की टीम : निगम की टीम ने अंटा घाट पहुंच कर जैसे ही जांच ही शुरू की. पांच-दस मिनट में ही सब्जी विक्रेता गोलबंद होने लगे और फिर हमला कर दिया. सब्जी विक्रेताओं का विरोध व पथराव शुरू होते ही निगम की टीम इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान सफाईकर्मी को एक पत्थर सिर पर लगा. वहीं, दो कर्मियों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया. दुकानदारों के विरोध को देखते हुए निगम की टीम वापस लौट गयी. लेकिन, घटना स्थल पर पुलिस बल नहीं पहुंच सका.
कंट्रोल रूम से नहीं मिले मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी
दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
नगर निगम के प्रभारी सफाई प्रवेक्षक शंभु नाथ ने अंटा घाट सब्जी विक्रेताओं के नाम पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. गांधी मैदान थानाध्यक्ष को दिये सनहा में प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, विनय राम, गुड्डू कुमार, लालू राय, गंगाधर, रेणु देवी, रामवली, प्रमोद कुमार-दो, बब्लू प्रसाद, संदीप, अशोक राय, उमाशंकर, छोटू, संभाष कुमार और नरेश कुमार के नाम दर्ज हैं, जिस पर कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




