ePaper

पटना : दावा फेल, दो माह में एक कदम भी नहीं बढ़ा काम

Updated at : 13 Mar 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दावा फेल, दो माह में एक कदम भी नहीं बढ़ा काम

पटना : दीघा के 1024 एकड़ में अधिग्रहण मामले के विवाद का निबटारा करने को लेकर बिहार राज्य आवास बोर्ड का दावा फेल हो चुका है. बीते जनवरी माह में आवास बोर्ड की ओर से दो माह में दावा निबटाने की घोषणा के बाद भी मामला एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है. गौरतलब है […]

विज्ञापन

पटना : दीघा के 1024 एकड़ में अधिग्रहण मामले के विवाद का निबटारा करने को लेकर बिहार राज्य आवास बोर्ड का दावा फेल हो चुका है. बीते जनवरी माह में आवास बोर्ड की ओर से दो माह में दावा निबटाने की घोषणा के बाद भी मामला एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है.

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अधिग्रहण मुक्ति के लिए राशि लेने (600 एकड़) व मुआवजा देकर आवास बोर्ड अपने कब्जे में लेने वाले (424 एकड़) जमीन के लिए आवेदन निकालने का कार्रवाई शुरू करने से पहले जो लोग आवास बोर्ड की प्रक्रिया में भाग लिया है, उनके मामले को निबटाया जाना था. दीघा में 1024 एकड़ जमीन को दो भागों में बांट कर आवेदन लिया गया था. इसमें दीघा-आशियाना रोड के पश्चिम 400 एकड़ लोगों को आवास बोर्ड से पैसा लेकर जमीन को देनी है. इसमें 339 लोगों ने आवेदन किया है. इसके अलावा 600 एकड़ में जिस जमीन पर आवास बोर्ड को अधिकृत राशि लेकर जमीन को अधिग्रहण मुक्त करना है, उसमें 92 लोगों ने आवेदन किये हैं.

आवास बोर्ड के एमडी ने जानकारी दी थी कि मुआवजा लेने वाले आवेदन को दो माह में अंतिम निबटारा कर दिया जायेगा. 600 एकड़ के 92 आवेदनों में 23 का निबटारा हो गया है. इसमें 17 निर्माण को अधिग्रहण मुक्त कर दिया गया है.

नया सर्वे भी नहीं : आवास बोर्ड की ओर से 22 जनवरी को बैठक का दीघा के क्षेत्र में एक फिर से सर्वे करने की बात कही गयी थी. ताकि योजनाओं के अनुपालन में सही डाटा बोर्ड को प्राप्त हो सके. बोर्ड के सचिव ने सुधांशु कुमार चौबे ने बताया सभी आवेदनों पर तेजी से काम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन