पटना : मोबाइल स्नैचर को पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

पटना सिटी : पटना साहिब रेल पुलिस ने मोबाइल झपटमार गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है. नागरिकों के हत्थे चढ़े दोनों झपटमारों को मारपीट कर पुलिस को सौंपा गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में अथमलगोला निवासी सैनिक रंजय कुमार ने पुलिस को बताया कि पटना साहिब […]
पटना सिटी : पटना साहिब रेल पुलिस ने मोबाइल झपटमार गिरोह के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है. नागरिकों के हत्थे चढ़े दोनों झपटमारों को मारपीट कर पुलिस को सौंपा गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
इस संबंध में अथमलगोला निवासी सैनिक रंजय कुमार ने पुलिस को बताया कि पटना साहिब पूर्वी केबिन के पास ट्रेन से जाने के क्रम में गेट के पास खड़ा था, उसी समय डंडा से हाथ पर प्रहार कर मोबाइल को नीचे गिरा दिया और लेकर फरार हो गये. दोनों की टोह में रविवार की सुबह से ही लगे थे. शाम को फिर दोनों पहुंचे, जहां पर पकड़ पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया. जीआरपी थानाप्रभारी शकुंतला किस्कू ने बताया कि हिरासत में लिये गये दोनों झपटमार से पूछताछ की जा रही है. मामला दर्ज होने पर जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










