पटना : पते से ‘लापता’ हो गयीं 22 राजनीतिक पार्टियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2019 5:51 AM

विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने पार्टियों के पते पर भेजी थी डाक, वापस आ गयी पटना : चुनावी मौसम में कुछ पार्टियां अपने पते से ‘लापता’ हो गयी हैं. इन पार्टियों की ओर से दिये गये पते पर डाकिया पहुंचा, तो कोई मिला ही नहीं. थक-हार कर डाकिया ने डाक वापस कर दिया. ऐसी 22 पार्टियां सामने […]

विज्ञापन
निर्वाचन विभाग ने पार्टियों के पते पर भेजी थी डाक, वापस आ गयी
पटना : चुनावी मौसम में कुछ पार्टियां अपने पते से ‘लापता’ हो गयी हैं. इन पार्टियों की ओर से दिये गये पते पर डाकिया पहुंचा, तो कोई मिला ही नहीं. थक-हार कर डाकिया ने डाक वापस कर दिया. ऐसी 22 पार्टियां सामने आयी हैं, जिनका डाक वापस आ गया है. चुनाव से संबंधित कुछ बिंदुओं पर पत्राचार की जरूरत पड़ी तो निर्वाचन विभाग ने इन पार्टियों का पता खंगाला. रिकॉर्ड में जो पते थे, उन पर डाक भेजा गया. 22 ऐसी पार्टियां मिलीं, जो अपने दिये गये पते पर नहीं हैं. न बोर्ड मिला, न कोई कार्यकर्ता.
इन पार्टियों का कार्यालय नहीं मिला
सामाजिक जनतांत्रिक पार्टी, शोषित समाज दल, राष्ट्रीय लोक सेवा मोर्चा, अखंड झारखंड पिपुल्स फ्रंट, भारत मंगलर्न परिषद, मार्किस्ट कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (यूनाइटेड), मार्किस्ट को-ऑर्डिनेशन, राष्ट्रीय जागृति पार्टी, भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक), राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी (सेकुलर), क्रांतिकारी साम्यवादी पार्टी, देसी किसान पार्टी, भारतीय जनतांत्रिक जनता दल, भारतीय बैकवार्ड पार्टी, राष्ट्र सेवा दल, राजनैतिक विकल्प पार्टी, प्रजातांत्रिक लोक एकता दल, लोकतांत्रिक समता दल, भारतीय लोकतांत्रिक पार्टी (गांधी-लोहियावादी), अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा, जनतांत्रिक लोकहित पार्टी.
डाक विभाग ने वह
सारे पत्र वापस कर दिये हैं. ये पार्टियां रजिस्टर्ड तो हैं, पर अमान्यता प्राप्त हैं. सूत्रों ने बताया कि इस बात से चुनाव आयोग
को अवगत करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन