पटना : विसंगति दूर करने को बनाया मेकैनिज्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी पेपर में आयी विसंगति को लेकर निर्णय पटना : सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं की चल रही परीक्षाओं के संदर्भ में एक खास नीतिगत मेकैनिज्म तैयार किया है. इसके जरिये प्रश्नपत्रों में होने वाली विसंगतियों को चिह्नित कर उस पर निर्णय लेना है. […]
विज्ञापन
सीबीएसइ : 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा के पहले दिन अंग्रेजी पेपर में आयी विसंगति को लेकर निर्णय
पटना : सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं की चल रही परीक्षाओं के संदर्भ में एक खास नीतिगत मेकैनिज्म तैयार किया है. इसके जरिये प्रश्नपत्रों में होने वाली विसंगतियों को चिह्नित कर उस पर निर्णय लेना है. निर्णय को मार्किंग स्कीम में शामिल किया जायेगा. इससे परीक्षार्थियों के हक में निर्णय लेने में आसानी होगी.
तीन मार्च को सीबीएसइ ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना इस संदर्भ में डाल कर परीक्षार्थियों को राहत दी है. सीबीएसइ की तरफ से प्रश्नपत्रों में आने वाली विसंगति को दूर करने के लिए यह पॉलिसी तैयार की है. पॉलिसी के मुताबिक पेपर के दिन विषय विशेषज्ञ से उसकी राय ली जायेगी. इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से सूचनाओं का संकलन कर उन पर विचार मंथन करना है. सीबीएसइ ने इस मेकैनिज्म के आधार पर परीक्षार्थियों के हक में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है.
जैसा कि विदित है कि 12वीं की मुख्य परीक्षा के पहले दिन शनिवार को अंग्रेेजी के पेपर में 11 नंबर का प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस रहा था. हालांकि प्रभात खबर ने इस संदर्भ में सीबीएसइ के अाधिकारिक बयान के जरिये साफ कर दिया था कि परीक्षार्थियों को इसका नुकसान नहीं होगा. मार्किंग स्कीम में परीक्षकों को इस संबंध में जरूरी हिदायतें दी जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन