अथमलगोला : मासूम की गला दबाकर हत्या, दादी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अथमलगोला : नाजायज औलाद के शक पर मासूम सिद्धांत कुमार (3) को मार डाला गया. यह वारदात अथमलगोला थाने के भरोसी राय टोले में रविवार की दोपहर दो बजे की है. सिद्धांत ओमप्रकाश राय का पुत्र था. हत्या का आरोप दादा जुगल राय, दादी फुलिया देवी, चाचा सुमंत राय, जयप्रकाश राय व चाची अमृता देवी […]
विज्ञापन
अथमलगोला : नाजायज औलाद के शक पर मासूम सिद्धांत कुमार (3) को मार डाला गया. यह वारदात अथमलगोला थाने के भरोसी राय टोले में रविवार की दोपहर दो बजे की है. सिद्धांत ओमप्रकाश राय का पुत्र था.
हत्या का आरोप दादा जुगल राय, दादी फुलिया देवी, चाचा सुमंत राय, जयप्रकाश राय व चाची अमृता देवी पर लगा है. आरोपिता दादी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है. बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था. इस दौरान दादा उसे उठाकर दरवाजे के पास ले गया. वहीं अन्य आरोपितों के साथ मिलकर उसका गला दबा दिया. बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां घटनास्थल पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. विवश होकर महिला ने मुहल्ले के लोगों को आवाज लगायी. लोगों के पहुंचने पर आरोपित मौके से फरार हो गये. आनन-फानन में बच्चे को बेहोशी की हालत में ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित मृत घोषित कर दिया.
बच्चे की मां प्रियंका ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानेदार उत्तम कुमार ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा है. मां के बयान पर घर के ही पांच लोगों पर एफआइआर दर्ज हुई है. मृत बच्चे के गले में गहरा निशान मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और ही स्पष्ट हो जायेगा.
पहले भी हुआ था जान से मारने का प्रयास
मृत मासूम की मां प्रियंका देवी ने पुलिस को बताया कि बच्चे को पहले भी मारने का प्रयास किया गया था. तब उसने पंचायत में गुहार लगाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया.
इसके बावजूद ससुराल के लोगों ने यह जघन्य अपराध किया. प्रियंका ने आरोप लगाया कि उसकी शादी तकरीबन पांच वर्ष पहले हुई थी. शादी के बाद ही सास, ससुर व परिवार के अन्य सदस्य उसपर अवैध संबंध का आरोप लगाने लगे उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. वहीं, पुत्र को दूसरे की पैदाइश बताकर उसे जान से मारने का दबाव बनाया जा रहा था. बच्चे के साथ इसी बात को लेकर अक्सर मारपीट की जाती थी. आखिर मौका मिलने पर उसकी हत्या कर दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन