पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रेशन अब 28 फरवरी तक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 के यूजी, पीजी, वोकेशनल, बीएड एवं प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकित छात्रों के रजिस्ट्रेशन की तिथि जो पूर्व में 20 फरवरी तक थी, उसे बढ़ाते हुए प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने 28 फरवरी कर दिया है. मीडिया प्रभारी प्रो बीके मंगलम ने बताया कि छात्रों को आॅनलाइन पंजीकरण […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 के यूजी, पीजी, वोकेशनल, बीएड एवं प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकित छात्रों के रजिस्ट्रेशन की तिथि जो पूर्व में 20 फरवरी तक थी, उसे बढ़ाते हुए प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने 28 फरवरी कर दिया है.
मीडिया प्रभारी प्रो बीके मंगलम ने बताया कि छात्रों को आॅनलाइन पंजीकरण में कोई दिक्कत न हो एवं कोई छात्र छूटे नहीं, इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम उठाया है.
विदित हो कि अभी तक 55 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है. पिछले 10 दिनों से इंटरमीडिएट परीक्षा होने के कारण महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का प्रवेश निषिद्ध था, जिसके कारण कुछ बच्चों का पंजीकरण नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन