पटना : राजधानी की सड़कों पर दौड़ने लगे सीएनजी ऑटो और कार

Updated:
विज्ञापन

सीएनजी की सप्लाइ शुरू पटना : सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन के तीसरे दिन माप-तौल विभाग से सत्यापन प्रमाण पत्र मिलने के बाद मंगलवार से आम लोगों को सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सप्लाइ शुरू हो गयी. सप्लाइ शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद सिटी फ्यूल (टॉल प्लाजा) और ऑटो केयर पेट्रोल पंप (रुकनपुरा) पर […]

विज्ञापन
सीएनजी की सप्लाइ शुरू
पटना : सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन के तीसरे दिन माप-तौल विभाग से सत्यापन प्रमाण पत्र मिलने के बाद मंगलवार से आम लोगों को सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की सप्लाइ शुरू हो गयी. सप्लाइ शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद सिटी फ्यूल (टॉल प्लाजा) और ऑटो केयर पेट्रोल पंप (रुकनपुरा) पर खुले सीएनजी स्टेशन पर दो दर्जन से अधिक सीएनजी ऑटो और कुछ निजी वाहनों के मालिक अपने-अपने वाहनों में गैस भरवाने पहुंचे. ऑटो केयर के प्रमुख अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कैलिब्रेशन प्रक्रिया होने के बाद दोपहर एक बजे के बाद से सीएनजी की सप्लाइ शुरू हो गयी.
100 किलो गैस की बिक्री हुई : सीएनजी को लेकर गाड़ी में किट लगाने के बारे में जानकारी के लिए एक दर्जन से अधिक लोग आ चुके हैं. सिंह ने बताया कि मंगलवार को लगभग 100 किलो गैस की बिक्री हुई है.
इनमें 20 ऑटो और एक कार शामिल हैं. वहीं, सिटी फ्यूल के प्रमुख सुमित वर्मा ने बताया कि दो सीएनजी ऑटो व एक कार में लगभग 20 किलो गैस की सप्लाई की गयी. गेल कंपनी के उप महाप्रबंधक केसी द्विवेदी ने बताया कि जब तक ऑटो को परमिट नहीं मिल जाता है तब तक उन्हें एक-दो किलो ही गैस मिलेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन