पटना : न्यायिक पदाधिकारी अपने पद का बोर्ड नंबर प्लेट पर नहीं लगाएं : हाइकोर्ट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सूबे के न्यायिक पदाधिकारी अपने निजी वाहनों के नंबर प्लेट पर अपने पद का बोर्ड नही लगाएं. इस आशय का निर्देश हाइकोर्ट के महानिबंधक बीबी पाठक द्वारा सोमवार को सभी जिला जजों को जारी किया गया है. जारी पत्र में कहा गया है कि इस निर्देश का पालन नहीं करने वाले न्यायिक पदाधिकारी […]
विज्ञापन
पटना : सूबे के न्यायिक पदाधिकारी अपने निजी वाहनों के नंबर प्लेट पर अपने पद का बोर्ड नही लगाएं. इस आशय का निर्देश हाइकोर्ट के महानिबंधक बीबी पाठक द्वारा सोमवार को सभी जिला जजों को जारी किया गया है.
जारी पत्र में कहा गया है कि इस निर्देश का पालन नहीं करने वाले न्यायिक पदाधिकारी के खिलाफ उनके पद का दुरुपयोग मान कार्रवाई की जायेगी. निर्देश में तत्काल नंबर प्लेट पर से पद के नाम वाला प्लेट हटाने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि सूबे के विभिन्न न्यायालयों में तैनात न्यायिक अधिकारी अपने निजी वाहनों के नंबर प्लेट पर अपने पद का बोर्ड लगवा देते हैं. इस आशय की जानकारी हाइकोर्ट प्रशासन को दी गयी थी. हाइकोर्ट प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह निर्देश जारी किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










