ePaper

पटना : चुनाव की तैयारियों की आज समीक्षा करेंगे सीइओ

Updated at : 16 Feb 2019 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : चुनाव की तैयारियों की आज समीक्षा करेंगे सीइओ

पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) एचआर श्रीनिवास समीक्षा करेंगे. प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी, एसएसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रूबरू होंगे. सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाली इस समीक्षा में चुनाव से संबंधित तमाम बिंदुओं पर बात होगी. बूथों पर वेब कास्टिंग […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) एचआर श्रीनिवास समीक्षा करेंगे. प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी, एसएसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रूबरू होंगे. सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होने वाली इस समीक्षा में चुनाव से संबंधित तमाम बिंदुओं पर बात होगी.

बूथों पर वेब कास्टिंग की तैयारी, चुनाव सामग्री की उपलब्धता, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती, बाहर से आने वाली फोर्स से संबंधित व्यवस्था, सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता के गठन आदि मुद्दों पर जानकारी ली जायेगी. इसके अलावा चुनाव आयोग के टॉल फ्री नंबर 1950 के लिए बनाये गये कॉल सेंटर को लेकर भी बात होगी.

मतदान से संबंधित जानकारी के लिए सभी जिलों में 1950 का कॉल सेंटर बनाये गये हैं. इस पर फोन कर बूथ, वोटर लिस्ट, मतदाता पहचानपत्र बनवाने, नाम कटवाने आदि से संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन