पटना : नरसंहार की थी तैयारी, दो घंटे मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर जुम्मन 11 गुर्गों समेत गिरफ्तार
Updated at : 11 Feb 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

छह देशी कट्टे, एक थ्रीनट राइफल, 24 कारतूस, 4 बोतल शराब बरामद पटना : पटना पुलिस और अपराधियों के बीच हुई दो घंटे मुठभेड़ के दौरान हार्डकोर क्रिमिनल मुहम्मद महताब खान उर्फ जुम्मन खान को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके अलावा 11 गुर्गे भी पकड़े गये हैं. गैंग के पास से छह देशी कट्टे, एक […]
विज्ञापन
छह देशी कट्टे, एक थ्रीनट राइफल, 24 कारतूस, 4 बोतल शराब बरामद
पटना : पटना पुलिस और अपराधियों के बीच हुई दो घंटे मुठभेड़ के दौरान हार्डकोर क्रिमिनल मुहम्मद महताब खान उर्फ जुम्मन खान को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके अलावा 11 गुर्गे भी पकड़े गये हैं. गैंग के पास से छह देशी कट्टे, एक देशी थ्रीनट राइफल, 24 कारतूस, 4 बोतल शराब बरामद किया गया है.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि जुम्मन खान अपने गुर्गों के साथ पालीगंज के जम्हारू में मौजूद है. शनिवार की रात में एएसपी ऑपरेशन अनिल कुमार और एसडीपीओ मनोज कुमार पांडेय पालीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची. पुलिस टीम में दुल्हिनबाजार, खीरी मोड़, सिगोड़ी, रानीतालाब समेत कई थाने की पुलिस शामिल थी. जुम्मन अपने मकान में अपने गुर्गों के साथ पार्टी कर रहा था. मटन और शराब का दौर चल रहा था. पुलिस ने मकान को घेर लिया और सरेंडर करने की चेतावनी. इस पर जुम्मन और उसके गैंग की तरफ से फायरिंग व पत्थरबाजी शुरू कर दी गयी. पुलिस ने करीब 20 राउंड फायरिंग की, वहीं अपराधियों की तरफ से करीब 70 राउंड फायरिंग की गयी.
खुद को अपराधियों से घिरता देख डीएसपी ने अरवल एएसपी एसटीएफ अॉपरेशन को मदद के लिए बुलाया. मौके पर पहुंची एसटीएफ टीम ने जब मोर्चा संभाला तो कुछ अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले, लेकिन बाकी पकड़े गये. एसएसपी पटना गरिमा मलिक ने बताया कि मुठभेड़ में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गये, लेकिन पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए जुम्मन के घर में घुस कर उसे पूरे गैंग को एक साथ पकड़ लिया.
नक्सली संगठन में सक्रिय रह चुका जुम्मन बड़ी घटना की तैयारी में था
जुम्मन नक्सली संगठन से जुड़ा रह चुका है. पटना के अलावा अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद में भी उसने हत्या, अपहरण, रंगदारी, लूट और नरसंहार जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसके खिलाफ सीएल एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है.
उसके खिलाफ कितने मामले हैं, उसका रिकॉर्ड देखा जा रहा है. जुम्मन का बारे में पता चला था कि वह कई लोगों की हत्या की प्लानिंग की थी. रविवार को यह लोग घटना को अंजाम देने वाले थे. सूत्रों कि मानें तो नरसंहार की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने छापेमारी करके पूरे गैंग को दबोच लिया. पुलिस जांच में पता चला कि जुम्मन मियां पर पालीगंज, अरवल, करपी, किंजर, दाउदनगर समेत कई थानों में उस पर दर्जनों हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं. जुम्मन मियां व राजू खान पर 15 दिसंबर वर्ष 2014 में चार लोगों की हत्या का भी आरोप है.
ये हुए गिरफ्तार
सरगना मोहम्मद महताब खान उर्फ जुम्मन खान (जम्हारू, खिरीमोड़ पटना), मोहम्मद आजाद (खुशडीहरा खिरीमोड़, पटना), शैलेंद्र कुमार (अईयारा, करपी, अरवल), अरमान खान (जम्हारू खिरीमोड़, पटना), मोहम्मद सरफुद्दीन (खुशडीहरा खिरीमोड़, पटना), मोहम्मद शकील (खुशडीहरा खिरीमोड़, पटना), अब्दुल अहद (खुशडीहरा खिरीमोड़, पटना), मोहम्मद मुजफ्फर खां (जम्हारू, खिरीमोड़, पटना), मोहम्मद अमानउल्लाह खां (जम्हारू, खिरीमोड़ पटना), मोहम्म्द शहजाद खां (जम्हारू, खिरीमोड़, पटना), मोहम्मद सज्जाद आलम (इमामगंज, खिरीमोड़, पटना), सुरेश सिंह (जम्हारू, खिरीमोड़)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




