सीवान की छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे से सुसाइडल नोट बरामद
Updated at : 07 Feb 2019 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीकृष्णापुरी थाने के जगदंबा पथ की घटना पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के बुधवार को जगदंबा पथ में स्थित बालाजी हॉस्टल में छात्रा स्नेहा कुमारी (19) ने खुदकुशी कर ली. उसने पंखे से रस्सी की मदद से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अपने […]
विज्ञापन
श्रीकृष्णापुरी थाने के जगदंबा पथ की घटना
पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के बुधवार को जगदंबा पथ में स्थित बालाजी हॉस्टल में छात्रा स्नेहा कुमारी (19) ने खुदकुशी कर ली. उसने पंखे से रस्सी की मदद से फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गयी.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी गयी. पुलिस ने छात्रा के कमरे से एक सुसाइडल नोट बरामद किया है. जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया है कि वह अब जीना नहीं चाहती है.
वह जो करने जा रही है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. छात्रा मूल रूप से सीवान के जीरादेई के मकरीयार की रहने वाली है और इसके पिता स्व शंभुनाथ सिंह व उसकी माता की मृत्यु भी उसके बचपन में हो चुकी है. चाचा ही उसके अभिभावक हैं और वहीं छात्रा की सारी पढ़ाई की जिम्मेवारी उठा रहे थे.
छात्रा पटना में रह कर मेडिकल प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. छात्रा ने आज सुबह में अपनी सहेलियों के साथ नाश्ता किया. इसके बाद वह पढ़ाई करने की बात कह अपने कमरे में चली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




