पटना : 100 चालकों की आंखों की जांच, 30 को चश्मा
Updated at : 06 Feb 2019 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन पटना : बांकीपुर बस स्टैंड में मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन वाहन चालकों के आंखों की जांच हुई. पटना एम्स की ओर से शिविर लगा कर यह जांच की गयी. पहले दिन 100 से अधिक ड्राइवरों की आंखों की जांच की गयी, […]
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन
पटना : बांकीपुर बस स्टैंड में मंगलवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन वाहन चालकों के आंखों की जांच हुई. पटना एम्स की ओर से शिविर लगा कर यह जांच की गयी. पहले दिन 100 से अधिक ड्राइवरों की आंखों की जांच की गयी, जिसमें 30 को चश्मा दिया गया.
प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चला अभियान, 15 पर जुर्माना : मंगलवार को प्रेशर हॉर्न के खिलाफ भी अभियान चला. इसके अंतर्गत जीरो माइल, बाइपास में 41 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें 15 वाहन चालकों से नियमों का उल्लंघन कर लगाये गये हॉर्न के लिए जुर्माना वसूला गया. यह विशेष अभियान लगातार 10 फरवरी तक जारी रहेगा.
नुक्कड़ नाटक से बताये सड़क सुरक्षा के नियम : आशियाना दीघा रोड स्थित वेस्ट प्वाइंट पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए प्रेरणा के कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया. इसके जरिये सड़क हादसे में हो रही मृत्यु को दिखाया गया और बताया गया कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान रख कर और यातायात नियमों का पालन कर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




