पटना : सेंट्रल मॉल में 70 लाख की चोरी का मामला
Updated at : 05 Feb 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोतवाली पुलिस ने पटना सेंट्रल मॉल में हुए 70 लाख की चोरी मामले में पुलिस रुपये की बरामदगी करते-करते रह गयी. ऐन मौके पर पकड़े गये कर्मी ने पैसों के संबंध में जानकारी होने से इन्कार कर दिया. इसके बाद पुलिस टीम मुजफ्फरपुर से बैरंग वापस लौट गयी. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली पुलिस ने पटना सेंट्रल मॉल में हुए 70 लाख की चोरी मामले में पुलिस रुपये की बरामदगी करते-करते रह गयी. ऐन मौके पर पकड़े गये कर्मी ने पैसों के संबंध में जानकारी होने से इन्कार कर दिया. इसके बाद पुलिस टीम मुजफ्फरपुर से बैरंग वापस लौट गयी. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज के माध्यम से एक कर्मी को पकड़ा.
उसने पहले तो अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली और पुलिस को यह जानकारी दी कि सारा पैसा मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति के पास है. इसके बाद आनन-फानन में कोतवाली पुलिस की एक टीम रविवार की अहले सुबह मुजफ्फरपुर की ओर निकल गयी. उस कर्मी ने पुलिस को पूरा मुजफ्फरपुर घुमाया और फिर अंत में यह जानकारी दी कि उसका दिमाग अब काम नहीं कर रहा है.
वह पैसों के संबंध में नहीं जानता है. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उससे काफी पूछा लेकिन वह आगे कोई जानकारी नहीं दे पाया. अंत में पुलिस टीम सोमवार की सुबह मुजफ्फरपुर से वापस लौट गयी. फिलहाल पुलिस की हिरासत में पटना सेंट्रल मॉल के दो कर्मचारी व गार्ड अभी हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




