पटना : बाइकर्स गैंग बुलेट से निकाल रहे थे फायरिंग की आवाज, विरोध करने पर लोगों से मारपीट

Updated:
विज्ञापन

नाला रोड की घटना पटना : कदमकुआं थाने के नाला रोड में बाइकर्स गैंग बुलेट से फायरिंग की आवाज निकाल रहे थे और हंगामा कर रहे थे. इस कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया, तो बाइकर्स गैंग ने मारपीट शुरू कर दी. इसमें दो-तीन लोगों को […]

विज्ञापन
नाला रोड की घटना
पटना : कदमकुआं थाने के नाला रोड में बाइकर्स गैंग बुलेट से फायरिंग की आवाज निकाल रहे थे और हंगामा कर रहे थे. इस कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया, तो बाइकर्स गैंग ने मारपीट शुरू कर दी. इसमें दो-तीन लोगों को चोटें आयी हैं.
घटना को अंजाम देने के बाद बाइकर्स गैंग फिर से अपनी गाड़ी से फायरिंग की आवाज निकालते हुए फरार हो गये. उसके बाद बाइकर्स गैंग के खिलाफ कदमकुआं थाने में लोगों ने शिकायत की. हालांकि, इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी : बताया जाता है कि काफी संख्या में बाइकर्स नाला रोड में जुटे थे. उन लोगों ने अपनी बुलेट के साइलेंसर में रिमॉडलिंग करा रखी थी और स्टार्ट करने के बाद साइलेंसर से फायरिंग की आवाज निकल रही थी. लोगों ने समझा की फायरिंग हो रही है तो वे लोग उस इलाके से हटने लगे. दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी. इसी बीच लोगों को जानकारी मिली कि उक्त बाइकर्स ऐसा कर रहे हैं. इस पर उन लोगों को समझाने कुछ लोग गये, तो बाइकर्स गैंग ने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दाेनों पक्षों में मारपीट हुई.
हालांकि, बाइकर्स गैंग संख्या में ज्यादा थे और उन लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दो-तीन लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गये. कदमकुआं थानाध्यक्ष निशिकांत निशि के अनुसार दोनों ही पक्ष के लोग बाइकर्स थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन