पटना : रविवार को रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें, कल डाकबंगला से जेपी गोलंबर तक सामान्य वाहन की नो इंट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 4:39 AM
पटना : रविवार को जन आकांक्षा रैली के दौरान भारी भीड़ व बड़ी संख्या में शहर में वाहनों के आने की संभावना को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है. यह रविवार की सुबह छह बजे से रैली की समाप्ति और भीड़ के छंटने तक रहेगा. इस दौरान डाकबंगला चौराहे […]
पटना : रविवार को जन आकांक्षा रैली के दौरान भारी भीड़ व बड़ी संख्या में शहर में वाहनों के आने की संभावना को देखते हुए पटना यातायात पुलिस ने विशेष रूट प्लान जारी किया है. यह रविवार की सुबह छह बजे से रैली की समाप्ति और भीड़ के छंटने तक रहेगा.
इस दौरान डाकबंगला चौराहे से जेपी गोलंबर तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा और कई अन्य प्रतिबंध भी लागू रहेंगे. रैली में शामिल होने या किसी भी अन्य काम के लिए गांधी मैदान की ओर जाना हो तो रूट प्लान देख कर निकलें, वर्ना परेशानी होगी. वाहनों के प्रबंध के लिए शनिवार को दो बजे दोपहर से विशेष ट्रैफिक तैनाती शुरू हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










