पटना : डेढ़ साल में सिर्फ 250 फुट बना नाला, हर दिन घायल हो रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2019 9:29 AM
पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 में कच्ची तालाब से न्यू बाइपास को जोड़ने वाली मुख्य सरिस्ताबाद रोड पर भूगर्भ नाले का निर्माण पिछले डेढ़ वर्षों से किया जा रहा है. लेकिन, अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है. स्थिति यह है कि आधे-अधूरे निर्माण की […]
पटना : नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 में कच्ची तालाब से न्यू बाइपास को जोड़ने वाली मुख्य सरिस्ताबाद रोड पर भूगर्भ नाले का निर्माण पिछले डेढ़ वर्षों से किया जा रहा है. लेकिन, अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है. स्थिति यह है कि आधे-अधूरे निर्माण की वजह से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग जख्मी हो रहे हैं. वार्ड पार्षद जय प्रकाश ने बताया कि दर्जनों बार कार्यपालक अभियंता से लेकर नगर आयुक्त तक इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है.
गुरुवार की सुबह 10:30 बजे राहुल सड़क से गुजर रहे थे, उन्हें दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट पकड़नी थी. सड़क पर पानी जमा होने के कारण आधा-अधूरा बने नाले में बाइक के साथ गिर गये. स्थानीय लोगों ने राहुल को मशक्कत के बाद निकाला, लेकिन उनके लैपटॉप व दो मोबाइल बर्बाद हो गये. इसके साथ ही ट्रॉली बैग में रखे कपड़े भी भींग गये.
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह स्थिति रोजाना दो-चार लोगों के साथ हो रही है. सरिस्ताबाद मुख्य रोड पर 1700 फुट भूगर्भ नाला बनाने की योजना बनायी गयी थी. इस योजना पर डेढ़ वर्ष पहले काम शुरू किया गया, लेकिन अब तक सिर्फ 250 फुट ही नाला बनाया जा सका है. लोगों की मानें तो कार्यपालक अभियंता की लापरवाही की वजह से योजना लटकी है. इस परेशानी से रोजाना 30-35 हजार लोग जूझ रहे हैं. गुरुवार को भी पार्षद जय प्रकाश ने नगर आयुक्त से शिकायत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










