पटना : रैली के समर्थन में उतरे अनंत सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कांग्रेस की तीन फरवरी को गांधी मैदान में प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली के समर्थन में निर्दलीय विधायक अनंत सिंह शामिल हुए. रैली के समर्थन में निकली बाइक रैली में विधायक बाइक पर सवार होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया. बाइक रैली का आयोजन पूर्व विधायक पप्पू खान के संयोजन में हुआ. मंगल तालाब से […]
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस की तीन फरवरी को गांधी मैदान में प्रस्तावित जन आकांक्षा रैली के समर्थन में निर्दलीय विधायक अनंत सिंह शामिल हुए. रैली के समर्थन में निकली बाइक रैली में विधायक बाइक पर सवार होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया. बाइक रैली का आयोजन पूर्व विधायक पप्पू खान के संयोजन में हुआ. मंगल तालाब से निकली बाइक रैली को कांग्रेस के सासंद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
बाइक जुलूस में सांसद के साथ विधायक अनंत सिंह भी शामिल हुए. बाइक रैली मंगल तालाब से गांधी मैदान स्थित शहीद भगत सिंह चौक पहुंच कर भगत सिंह को माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ. रैली के समर्थन में शामिल हुए विधायक अनंत सिंह को लेकर सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि रैली के समर्थन में वे भी शामिल हुए.
फिलहाल वे कांग्रेस में अभी शामिल नहीं है. बाद में देखा जायेगा : पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा कि फिलहाल वे कांग्रेस में अभी शामिल नहीं है. बाद में देखा जायेगा, लेकिन कांग्रेस रैली का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कह तीन फरवरी की रैली में लोगों को आमंत्रित करने के लिए बाइक रैली निकाली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










