पटना को एक और सॉफ्टवेयर पार्क की मिलेगी सैागात, फरवरी में मुख्यमंत्री करेंगे शिलान्यास
Updated at : 25 Jan 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को अब आइटी इंडस्ट्री में काम करने व निवेश के लिए किसी मेट्रो शहर में कूच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पटना में ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. पटना में दूसरे सॉफ्टवेयर टेक्नाेलॉजी पार्क की स्थापना होने जा रही है. सॉफ्टवेयर पार्क ‘प्लग एंड प्ले’ इन्क्यूबेशन […]
विज्ञापन
पटना : इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को अब आइटी इंडस्ट्री में काम करने व निवेश के लिए किसी मेट्रो शहर में कूच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पटना में ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. पटना में दूसरे सॉफ्टवेयर टेक्नाेलॉजी पार्क की स्थापना होने जा रही है. सॉफ्टवेयर पार्क ‘प्लग एंड प्ले’ इन्क्यूबेशन सेंटर के रूप में विकसित होगा.
लागत 25़ 5 करोड़ आयेगी. सीएम नीतीश कुमार फरवरी के पहले सप्ताह में इसका शिलान्यास करने जा रहे हैं. शिलान्यास के लिए तिथि तय करने के लिए बीते रोज ही सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क आॅफ इंडिया के अफसरों ने राज्य शासन के शीर्ष अफसरों से मुलाकात की. बिहार सरकार ने पहले से ही पाटलिपुत्र कॉलोनी में सॉफ्टवेयर पार्क के ठीक पीछे एक लाख वर्ग मीटर जमीन आवंटित कर दी है. इस सॉफ्टवेयर पार्क में आइटी के अलावा बिजनेस प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग, नॉलेज प्रोसेसिंग आउटसोर्स आदि कार्य होंगे.
क्या है ‘प्लग एंड प्ले’
इस तरह के इन्क्यूबेशन
सेंटर का इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहद हाइटेक होता है. केवल लेपटॉप
ले जाकर सीधे काम शुरू कर सकते हैं. उसमें सारी सुविधाएं
पहले से मौजूद होंगी. इन्क्यूबेशन सेंटर में नव निवेशकों को हर तरह की सुविधा और मौका देकर
बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाया जाता है. ऐसा सरकारी मदद से किया जाता है.
स्पेशल फैक्ट
पार्क में निवेशकों की
संभावित संख्या 55
पार्क में जगह उपलब्ध
होगी -45/वर्ग फीट
यहां भी खुलेंगे सॉफ्टवेयर पार्क : दरभंगा और भागलपुर में भी ऐसे सॉफ्टवेयर पार्क खुलेंगे. दोनों के लिए 10-10 हजार वर्ग फुट जमीन आवंटित की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




