ePaper

नौबतपुर : हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, हंगामा

Updated at : 24 Jan 2019 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
नौबतपुर : हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, हंगामा

आक्रोशित परिजनों ने थाने के समीप सड़क जाम कर हंगामा किया नौबतपुर : बुधवार को अनीसाबाद हरिहरगंज मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 139 पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के सेल्हौरी के समीप स्थित हीरो शो रूम के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त पिपरा थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी कपिल […]

विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने थाने के समीप सड़क जाम कर हंगामा किया
नौबतपुर : बुधवार को अनीसाबाद हरिहरगंज मार्ग राष्ट्रीय उच्च पथ 139 पर नौबतपुर थाना क्षेत्र के सेल्हौरी के समीप स्थित हीरो शो रूम के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त पिपरा थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी कपिल वर्मा (53) पिता स्व झगरू वर्मा के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
घटना की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाना लाया. जहां से कागजी कार्रवाई पूर्ण कर आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेजा. उधर, रोते-बिलखते परिजन नौबतपुर थाना पहुंचे. और शव को नहीं पाकर थाना के समीप एनएच जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे इस मार्ग पर एक घंटे तक वाहनों का परिचालन ठप हो गया. पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर सड़क जाम छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे. परिजनों का कहना था कि बिना उनलोगों को सूचना दिये और थाना पहुंचे तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में क्यों भेजा.
उन लोगों को शव चाहिए. इस क्रम में सड़क जाम किये लोगों और पुलिस में झड़प हो गयी. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया. इस क्रम में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कपिल वर्मा स्थानीय छोटी टेंगरैला स्थित अपने रिश्तेदार से मिलकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि यह हादसा हुआ.
स्थानीय लोगों का कहना था कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है. जबकि थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने धक्के को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बताते हुए सिर्फ इतना कहा कि मृतक के शरीर पर कहीं घाव के निशान नहीं पाये गये हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन