बिहार से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे
Updated at : 16 Jan 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

शिवाला (दानापुर) : मीसा भारती ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सूबे से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. शिवाला मोड़ पर राजद कार्यकर्ताओं ने डाॅ भारती का स्वागत किया. इस दौरान डाॅ भारती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें. इसके अलावा राजद पटना जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव गुड्डू […]
विज्ञापन
शिवाला (दानापुर) : मीसा भारती ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सूबे से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. शिवाला मोड़ पर राजद कार्यकर्ताओं ने डाॅ भारती का स्वागत किया. इस दौरान डाॅ भारती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर पार्टी हित में काम करें. इसके अलावा राजद पटना जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव गुड्डू यादव ने भी विचार व्यक्त किया.
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
पटना. मीसा भारती को दिल्ली से पटना पहुंची. हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राज्य में कानून- व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. नीतीश कुमार जिस नाव में सवारी कर रहे हैं उसमें छेद हो गया है. जल्द ही यह नाव डूबने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




