पटना : मुजफ्फरपुर, गया व भागलपुर में रविवार से उड़नदस्ता करेगा पॉल्यूशन जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बिहार की सड़कों पर चलने वाले सभी व्यावसायिक वाहन और खास कर स्कूल बसों का पॉल्यूशन जांच सख्ती से किया जायेगा और जिनके पास पॉल्यूशन का पेपर नहीं होगा उन गाड़ियों को जब्त कर उसका परमिट भी रद्द होगा. पटना में चलने वाले सात पॉल्यूशन जांच सेंटरों की शिकायत भी विभागीय स्तर पर […]
विज्ञापन
पटना : बिहार की सड़कों पर चलने वाले सभी व्यावसायिक वाहन और खास कर स्कूल बसों का पॉल्यूशन जांच सख्ती से किया जायेगा और जिनके पास पॉल्यूशन का पेपर नहीं होगा उन गाड़ियों को जब्त कर उसका परमिट भी रद्द होगा.
पटना में चलने वाले सात पॉल्यूशन जांच सेंटरों की शिकायत भी विभागीय स्तर पर मिली है कि अलग ढंग से पैसा लेकर पॉल्यूशन प्रमाण पत्र दिया जा रहा है. ऐसे में कुछ सेंटरों की जांच हो रही है. अगले दो दिनों में जांच पूरी होने पर उस सेंटर की मान्यता रद्द कर कार्रवाई होगी.
पांच जगहों पर चली जांच, वसूले 63 हजार जुर्माना
व्यावसायिक वाहनों के प्रदूषण जांच के लिए पटना में गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत राजधानी के कुल पांच जगहों पर जिला परिवहन की टीम ने 121 वाहनों की प्रदूषण जांच की. पाॅल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं रहने वाले एमवीआइ संजय कुमार अश्क ने बताया कि व्यावसायिक वाहनों पर एक-एक हजार का जुर्माना लगाया गया. कुल 63 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन