पटना : आंगनबाड़ी सेविका को 11 तक काम पर वापस लौटने का दिया गया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन

पटना : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को हड़ताल पर से वापस लौट कर 11 जनवरी तक अपना काम संभालने का अल्टीमेटम मिला है. इस संबंध में समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय(आइसीडीएस) ने मंगलवार को सभी डीएम को निर्देश जारी किया है. इसमें 11 जनवरी तक अपने काम पर नहीं लौटने वाली सेविका-सहायिकाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने […]

विज्ञापन
पटना : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को हड़ताल पर से वापस लौट कर 11 जनवरी तक अपना काम संभालने का अल्टीमेटम मिला है. इस संबंध में समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय(आइसीडीएस) ने मंगलवार को सभी डीएम को निर्देश जारी किया है. इसमें 11 जनवरी तक अपने काम पर नहीं लौटने वाली सेविका-सहायिकाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है.
साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था से संबंधित प्रस्ताव मांगा है. इसके लिए जीविका या अन्य संगठनों के माध्यम से संचालन के लिए मंतव्य देने के लिए कहा है. उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं पांच दिसंबर 2018 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम-काज प्रभावित हो रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन