पटना : नहर में गिरा पांच साल का बच्चा, लापता
Updated at : 05 Jan 2019 3:20 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजबा में स्थित नहर में शुक्रवार की शाम पांच वर्षीय बच्चा गिर गया. बच्चा खेत से घर लौट रहा था. रास्ते में नहरनुमा नाला है. इसको पार करने के लिए स्थानीय लोगों ने लोहे का मोटा पाइप लगा रखा है. इसी के सहारे लोग नहर पार करते […]
विज्ञापन
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र के रानीपुर पैजबा में स्थित नहर में शुक्रवार की शाम पांच वर्षीय बच्चा गिर गया. बच्चा खेत से घर लौट रहा था. रास्ते में नहरनुमा नाला है. इसको पार करने के लिए स्थानीय लोगों ने लोहे का मोटा पाइप लगा रखा है. इसी के सहारे लोग नहर पार करते हैं. बच्चा भी पाइप से सहारे नहर को पार कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया.
घटना की सूचना से आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. बच्चे की तलाश में पुलिस व रेस्क्यू टीम लगी रही. देर शाम तक बच्चा नहीं मिल सका. बाद में अंधेरा व गंदगी की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा. शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा.
परिजन समझ रहे थे खेलने गया होगा आदित्य: बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक व मजदूरी करने वाले कमलेश कुमार का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार खेत से घर की ओर लौट रहा था, इसी दरम्यान यह हादसा हो गया.
गांव के लोगों ने बताया कि हादसे की जानकारी परिवार के लोगो को नहीं थी, परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि वह कहीं खेल रहा है, लेकिन जब शाम को सवा चार बजे के आसपास में परिजनों को इसकी भनक लगी कि आदित्य नाला में गिर गया है.
इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. तब नहर में गिरे बच्चे की तलाश की गुहार लगाने परिजन व गांव के लोग बाइपास थाना पहुंचे, जहां पर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी एसडीओ राजेश रौशन व एएसपी बलिराम कुमार को दी.
इसके बाद एसडीओ के निर्देश पर वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए एनडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
गंदगी व शीशे के टुकड़े से हुई परेशानी
इंस्पेक्टर ने बताया कि लगभग सवा पांच बजे उन्हें घटना की सूचना मिली. इसके बाद टीम वहां पहुंची और कार्य आरंभ किया. हालांकि टीम को नहर में गंदगी, शीशा के टुकड़े व उग आये घास की वजह से परेशानी हो रही थी. इतना ही नहीं सबसे अधिक तो करंट प्रवाहित बिजली के तार भी नहर के समीप से गुजरा था, जो पानी को स्पर्श कर रहा था.
रात करीब साढ़े नौ बजे तक चले सर्च आपरेशन में सफलता नहीं मिली. इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार की सुबह छह बजे से फिर सर्च आपरेशन चलाया जायेगा. बाइपास थाना के समीप में महादेव स्थान के पास पुलिया में जाल भी बांधा गया है. इंस्पेक्टर ने बताया कि नहर में गिरा बच्चा अगर बह कर आगे बढ़ेगा तब जाल में फंसेगा.
बरमुता नाले में मिलती है नहर
गांव के लोगों ने बताया कि नहर लगभग दस फुट गहरी है. ट्रैक्टर चला व खेती कर जीवन गुजर बसर करने वाले कमलेश कुमार ने बताया कि आदित्य घर से खेलते हुए ढाई से तीन बजे के बीच निकला है.
इसके बाद वह वापस लौटने के क्रम में नहर पर बनी चचरी को पार करने का प्रयास कर रहा होगा. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नाले में गिर गया. बाइपास थानाध्यक्ष गोल्डन कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की पंद्रह सदस्यीय टीम वोट लेकर आयी.
नहर में वोट के उतारे की जगह नहीं बनी. तब टीम के दो जवान ड्रीप डाइव लेकर पानी में नीचे उतरे. करीब 50 मीटर की दूरी तक नाला के दोनों ओर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन सफलता नहीं. एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि पानी में गंदगी होने की स्थिति में खोजबीन के उपयोग में आने वाले उपकरण कार्य नहीं कर पा रहे हैं.
इसी पइन से होकर शहर का गंदा पानी बरमुता नाला में जाकर मिलता है. दूसरी ओर गम में डूबा परिवार अभियान को उम्मीद लगाये देख रहा है. मां अंजू देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है. पिता ने बताया कि एक बच्चे की मौत कुछ माह पहले हुई थी.
अंधेरा व गंदगी की वजह से रोका गया ऑपरेशन
आज फिर चलेगा अभियान
लगभग दस फुट गहरी है नहर
बीते वर्ष हुई थी एक और बेटे की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




