पटना मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड का निबंधन शुरू
पटना : बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पटना मेट्रो के पेपर वर्क को तेजी से निबटाया जा रहा है. मेट्रो के लिए पहला काम है कि पटना मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड का गठन और उसका निबंधन कंपनी एक्ट के तहत कराना. राज्य सरकार द्वारा इसके एमडी की नियुक्ति किये जाने के बाद इसके कार्यों में तेजी […]
पटना : बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पटना मेट्रो के पेपर वर्क को तेजी से निबटाया जा रहा है. मेट्रो के लिए पहला काम है कि पटना मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड का गठन और उसका निबंधन कंपनी एक्ट के तहत कराना. राज्य सरकार द्वारा इसके एमडी की नियुक्ति किये जाने के बाद इसके कार्यों में तेजी पकड़ ली है. विभाग द्वारा कॉरपोरेशन के गठन के लिए पेपर वर्क आरंभ किया गया है.
आपके शहर में
अगले सप्ताह नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सह कॉरपोरेशन के एमडी के पटना लौटने के साथ ही इसके निबंधन को एक निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जायेगा. पांच विभागों के पदाधिकारियों को निदेशक मंडल में शामिल किया गया है. इसी सप्ताह ऊर्जा विभाग द्वारा निदेशक नियुक्त कर दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए