पटना : 55 करोड़ में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नया सचिवालय के पास होगा निर्माण, लोगों को होगी सुविधा पार्किंग की समस्या होगी दूर, स्थल चिह्नित करने के साथ ही डिजाइन हुआ तैयार प्रभात रंजन पटना : न्यू सचिवालय और इको पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं. इन लोगों को वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं. पार्किंग […]
विज्ञापन
नया सचिवालय के पास होगा निर्माण, लोगों को होगी सुविधा
पार्किंग की समस्या होगी दूर, स्थल चिह्नित करने के साथ ही डिजाइन हुआ तैयार
प्रभात रंजन
पटना : न्यू सचिवालय और इको पार्क में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं. इन लोगों को वाहन पार्क करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं हैं. पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सचिवालय, सूचना भवन और इको पार्क के आसपास सुबह से शाम तक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी रहती हैं.
इससे रोजाना जाम की समस्या होती है. इस समस्या को देखते हुए निगम अधिकारियों ने सचिवालय के समीप मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की योजना बनायी है. इस योजना को 55 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जायेंगी.
स्थल चिह्नित होने के साथ डिजाइन तैयार
सचिवालय के समीप खाली भूखंड हैं. इस भूखंड पर बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों का कब्जा हैं, जो ठेला-खोमचा, होटल और फोटो स्टेट की दुकानें संचालित कर रहे हैं. इस भूखंड को निगम अधिकारी ने मल्टी लेवल पार्किंग बनाने को लेकर चिह्नित किया है. चयनित स्थल पर देश के नामचीन वास्तुविद से डिजाइन तैयार करा ली गयी है.
ढाई से तीन सौ वाहनों की होगी क्षमता
सचिवालय के समीप बनने वाली मल्टी लेवल पार्किंग चार तल्ले की होगी. इस पार्किंग में ढाई से तीन सौ कारें एक साथ खड़ी करने की व्यवस्था होंगी.
इसके साथ ही मोटरसाइकिल को लेकर भी ग्राउंड फ्लोर पर व्यवस्था की जायेगी. संभावना है कि अगले दो-तीन माह के भीतर निर्माण एजेंसी का चयन भी हो जायेगा. निर्माण एजेंसी चयनित होते ही मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा.
सचिवालय के समीप मल्टी लेवल पार्किंग बनायी जानी है. इसको लेकर स्थल चयनित करने के साथ अभियंता की भी जिम्मेदारी तय कर दी गयी है. शीघ्र पार्किंग निर्माण पर काम शुरू कर दिया जायेगा.
विशाल आनंद, उप नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










