पटना : आइसीडीएस में खाली पड़े पदों को जल्द भरेगी सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : समेकित बाल विकास सेवाएं (आइसीडीएस) निदेशालय के तहत चलने वाले कार्यालयों में खाली पड़े पदों पर जल्द ही लिपिकों की भर्ती की जायेगी. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आइसीडीएस से ब्योरा तलब किया है. आइसीडीएस के निदेशक ने इस मामले को लेकर सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. उन्होंने सामान्य प्रशासन […]
विज्ञापन
पटना : समेकित बाल विकास सेवाएं (आइसीडीएस) निदेशालय के तहत चलने वाले कार्यालयों में खाली पड़े पदों पर जल्द ही लिपिकों की भर्ती की जायेगी. इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आइसीडीएस से ब्योरा तलब किया है. आइसीडीएस के निदेशक ने इस मामले को लेकर सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि लिपिकीय संवर्ग में नियुक्ति प्राधिकार जिला पदाधिकारी होते हैं.
लिपिकीय संवर्ग में सीधी भर्ती की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर है. बिहार सरकार नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर गंभीर है. इसलिए निदेशालय को सभी जिलों से रिक्ति संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. ताकि सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन