पटना : एनडीए में वापस होंगे मुकेश सहनी: मदन सहनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2018 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि थक हार कर मुकेश सहनी फिर से एनडीए में वापस आयेंगे. महागठबंधन में सीट शेयरिंग में एक या दो सीट मिलने पर उन्हें महागठबंधन से बंधन तोड़ने में देर नहीं लगेगी. मंत्री ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का यह […]
विज्ञापन
पटना : खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि थक हार कर मुकेश सहनी फिर से एनडीए में वापस आयेंगे. महागठबंधन में सीट शेयरिंग में एक या दो सीट मिलने पर उन्हें महागठबंधन से बंधन तोड़ने में देर नहीं लगेगी.
मंत्री ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का यह कहना कि मुकेश सहनी के आने से महागठबंधन मजबूत होगा, जबकि सीट बंटवारे के साथ ही महागठबंधन बिखर जायेगा. मुकेश सहनी को संभालना तेजस्वी प्रसाद यादव के बूते की बात नहीं है. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी मुकेश सहनी ने महागठबंधन को समर्थन किया था. लेकिन, सप्ताह भर के अंदर ही एनडीए के साथ आ गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




