पटना : पांच साल तक सशस्त्र ड्यूटी करेंगी महिला सिपाही
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने थानों में महिला सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति के आदेश दिये हैं. सभी सिपाहियों से नौकरी के शुरू के न्यूनतम पांच वर्ष सशस्त्र ड्यूटी ली जायेगी. बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सभी जोनल आईजी, डीआईजी , एसएसपी व एसपी को निर्देश दिये हैं कि महिला सिपाहियों को एक कंपनी, एक […]
विज्ञापन
पटना : पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने थानों में महिला सिपाहियों की प्रतिनियुक्ति के आदेश दिये हैं. सभी सिपाहियों से नौकरी के शुरू के न्यूनतम पांच वर्ष सशस्त्र ड्यूटी ली जायेगी. बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से सभी जोनल आईजी, डीआईजी , एसएसपी व एसपी को निर्देश दिये हैं कि महिला सिपाहियों को एक कंपनी, एक प्लाटून अथवा एक सेक्शन में ही प्रतिनियुक्त किया जाये.
इससे कम की संख्या में उनको प्रतिनियुक्त न किया जाये. महिला पुलिस कर्मियों के लिये थानों में मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम के आदेश दिये हैं. विभागीय जांच कार्यवाही को लेकर चिंता प्रकट करते हुए कहा गंभीर आरोप की तुलना में बहुत कम विभागीय दंड दिये जा रहे हैं. विभागीय जांच में आरोप की गंभीरता के अनुपात में विभागीय दंड दिया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन