पटना : 12 जगहों पर रेलवे करवा रहा आरओबी का निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य में विभिन्न जगहों पर आरओबी निर्माण, सड़क निर्माण के लिए सामग्री ढुलाई में रेक की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर पथ निर्माण के अधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारियों की बैठक हुई. बुधवार को पथ निर्माण विभाग में लगभग सवा घंटे की चली बैठक में आरओबी के अलावा एप्रोच रोड का निर्माण, […]
विज्ञापन
पटना : राज्य में विभिन्न जगहों पर आरओबी निर्माण, सड़क निर्माण के लिए सामग्री ढुलाई में रेक की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों पर पथ निर्माण के अधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारियों की बैठक हुई.
बुधवार को पथ निर्माण विभाग में लगभग सवा घंटे की चली बैठक में आरओबी के अलावा एप्रोच रोड का निर्माण, एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड में दानापुर के समीप फ्लाइओवर का निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई. रेलवे द्वारा 12 जगहों पर आरओबी का निर्माण हो रहा हे. उसके एप्रोच रोड निर्माण का काम बिहार सरकार को करना है.
इसके लिए डीपीआर बना कर रेलवे को समिट किये जाने पर चर्चा हुई. बिहार सरकार द्वारा आरओबी निर्माण किये जाने के मुद्दे पर रेलवे बोर्ड के साथ एकरार करने का मुद्दा उठा. एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड में दानापुर के समीप फ्लाइओवर निर्माण के दौरान रेलवे अपना पुलिया बनाने का काम नहीं करेगा.
सड़क निर्माण की सामग्री ढोने में रेक बढ़ाने के मामले पर भी चर्चा हुई. बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, संजय कुमार, बीएसआरडीसी के सीजीएम चंद्रशेखर, पुल निर्माण निगम के एमडी उमेश कुमार, आर एन दूबे सहित पूमरे हाजीपुर के मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










