पटना : एमयू का सत्र नहीं हुआ नियमित
Updated at : 11 Dec 2018 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

सत्र पटरी पर लाने में मिली असफलता पटना : दिसंबर शुरू हो गया है, लेकिन मगध यूनिवर्सिटी का सत्र अब तक पटरी पर नहीं लौटा है. इससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. फरवरी-मार्च में होने वाला एमयू पार्ट थर्ड का एग्जाम अब दिसंबर में होने जा रहा है. पार्ट थर्ड के एग्जाम 18 दिसंबर […]
विज्ञापन
सत्र पटरी पर लाने में मिली असफलता
पटना : दिसंबर शुरू हो गया है, लेकिन मगध यूनिवर्सिटी का सत्र अब तक पटरी पर नहीं लौटा है. इससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. फरवरी-मार्च में होने वाला एमयू पार्ट थर्ड का एग्जाम अब दिसंबर में होने जा रहा है.
पार्ट थर्ड के एग्जाम 18 दिसंबर को खत्म हो जायेंगे, जबकि पार्ट थर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का कहना है कि इस समय पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होना था. इससे विद्यार्थियों की मानसिक परेशानी बढ़ जाती है. एमयू परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रक्रिया जल्द पूरी की जा रही है. परीक्षा की तैयारी पूरी है. सभी सत्र को पटरी पर लाया जायेगा.
अब तक नहीं हुआ पार्ट वन का रजिस्ट्रेशन : एमयू ग्रेजुएशन सत्र 2017-20 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हो पाया है. इससे स्टूडेंट्स से लेकर अभिभावक तक परेशान हैं. रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण अब तक परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरा पाया है. परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी नहीं जारी हुई है. ग्रेजुएशन 2017 में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की परीक्षा मई में हो जानी चाहिए थी, लेकिन परीक्षा फॉर्म तो दूर की बात रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है.
सत्र नियमित करने को लेकर राजभवन में हुई थी बैठक : बिहार की कई विश्वविद्यालयों ने उच्च शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया और वह सत्रों को नियमित नहीं रख पाये.
सत्र नियमित नहीं होने के कारण ग्रेजुएशन की डिग्री पांच से छह साल में मिल रही है. इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सत्र नियमित नहीं होने के कारण इस बार संयुक्त एडमिशन प्रक्रिया का तरीका अपनाया गया है. लेकिन यह भी लेट हो गया. राजभवन में कुलपतियों की बैठक में कई विवि के कुलपतियों ने सत्र को सही करने के लिए समय मांगा था.
पहले जून का समय मांगा था, फिर दिसंबर किया गया
राजभवन में राज्यपाल के साथ बैठक में मगध यूनिवर्सिटी ने जून तक समय मांगा था. इसके बाद भी सत्र पटरी पर नहीं लौटा, तो एमयू को सत्र पटरी पर लाने के लिए दिसंबर तक का समय दिया गया. लेकिन दिसंबर समाप्त होने को है. न पार्ट वन और न ही पार्ट टू की परीक्षा शुरू हो पायी है. पार्ट टू के लिए परीक्षा फॉर्म पहले ही भरे जा चुके हैं, लेकिन पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भी अभी नहीं भरा गया है.
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी अपने शुरुआती दौर में ही लड़खड़ाती नजर आ रही है. मगध यूनिवर्सिटी से जिस कारण अलग हो कर पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का गठन किया गया उसी मकसद में यूनिवर्सिटी फेल हो गयी. यूनिवर्सिटी में अब तक पीजी का एडमिशन नहीं हो पाया है.
एडमिशन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पायी है. हालांकि पीपीयू मगध यूनिवर्सिटी का हवाला दे रही है. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि एमयू में पार्ट थर्ड की परीक्षा नहीं होने के कारण सेशन लेट हुआ है. फाइनल इयर परीक्षा नहीं होने के कारण यूनिवर्सिटी ने पीजी में प्रक्रिया शुरू की. अभी पीजी में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट हुआ है. दिसंबर पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी करेगा. इसके बाद टेस्ट का आयोजन होगा. यूनिवर्सिटी अपने पहले सत्र में ही पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने में फेल हो गयी है.
एमयू के कारण पीपीयू का सत्र हुआ है लेट : जानकार बताते हैं कि नयी यूनिवर्सिटी पूरी तरह मगध यूनिवर्सिटी के सत्र पर आश्रित था. मगध यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन फाइनल इयर के रिजल्ट जारी होने के बाद ही नयी यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने की बात हो रही थी.
लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. यूनिवर्सिटी ने एमयू प्रशासन को ग्रेजुएशन की परीक्षा और रिजल्ट जल्द जारी करने को कहा था, ताकि पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सके. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. एमयू में ग्रेजुएशन फाइनल इयर की परीक्षा एक दिसंबर से हो रही है. स्टूडेंट्स पर इसका व्यापक असर पड़ेगा. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी तो लेट सही लेकिन एडमिशन प्रक्रिया के लिए एंट्रेंस टेस्ट ले लिया है.
जबकि इस समय पीजी में फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी चलनी चाहिए थी. लेकिन फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के स्थान पर पीपीयू दिसंबर में पीजी में एडमिशन ही लेगी. वहीं मगध यूनिवर्सिटी में तो इस बार पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो पायेगी. पीपीयू के मीडिया प्रभारी डॉ विनोद कुमार मंगलम ने कहा कि यूनिवर्सिटी पीजी सत्र शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है. टेस्ट का रिजल्ट भी जल्द जारी कर दिया जायेगा. रिजल्ट जारी होने के पीजी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




