पटना : पांच लाख की संपत्ति जली, तीन यूनिटों ने बुझायी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं पटना सिटी : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के संदलपुर शनिचरा मोड़ के समीप स्थित प्लास्टिक गला कर दाना बनाने की फैक्टरी में रविवार की सुबह लगभग नौ बजे आग लग गयी. अगलगी की इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर […]
विज्ञापन
अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं
पटना सिटी : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के संदलपुर शनिचरा मोड़ के समीप स्थित प्लास्टिक गला कर दाना बनाने की फैक्टरी में रविवार की सुबह लगभग नौ बजे आग लग गयी.
अगलगी की इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. हालांकि, सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन यूनिटों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाने में सफलता पायी. फैक्टरी संचालक पीड़ित परवेज आलम ने बताया कि यहां पर प्लास्टिक कचरा को गला कर दाना बनाने का कार्य कराया जाता था.
सुबह में फैक्टरी से धुआं निकलता देख कर आसपास के लोगों ने पानी से आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग की तेज लपटों से कामयाबी नहीं मिली. इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी. तब मौके पर तीन यूनिटों ने पहुंच कर आग को बुझाया. फायरकर्मियों ने बताया कि दो यूनिटें पटना सिटी व एक यूनिट कंकड़बाग फायर स्टेशन से घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद आग को बुझाया जा सका. हालांकि, अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पीड़ित की मानें तो शॉर्ट- सर्किट की वजह से यह घटना हुई है.
अगलगी की घटना में तैयार प्लास्टिक का दाना व कच्चा माल भी जल कर नष्ट हो गया. मशीन को भी नुकसान पहुंचा है. घनी आबादी में हुई अगलगी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी थी. लोग आग के भयावह रूप देखकर सहम गये. यह तो गनीमत थी कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया , नहीं तो आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन