पटना हाईकोर्ट ने सुशील मोदी के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा निरस्त किया

पटना : पटना हाईकोर्ट ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को बड़ी राहत देते हुए मानहानि के मुकदमे को गुरुवार को निरस्त कर दिया. हाईकोर्ट की ए अमानुल्लाह की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया. क्या है मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ तत्कालीन विधायक आरके […]
पटना : पटना हाईकोर्ट ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को बड़ी राहत देते हुए मानहानि के मुकदमे को गुरुवार को निरस्त कर दिया. हाईकोर्ट की ए अमानुल्लाह की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया.
क्या है मामला
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ तत्कालीन विधायक आरके राणा ने मानहानि का आरोप लगाते हुए आपराधिक कांड में संलिप्त होने का आरोप लगाया था. इस मामले में नवगछिया के एसडीजेएम ने संज्ञान लेते हुए सुशील मोदी के खिलाफ सम्मन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था. इस मामले की सुनवाई करते हुए गुरुवार को हाईकोर्ट की ए अमानुल्लाह की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










