पटना : इसी महीने बन कर तैयार हो जायेगा स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : मगध महिला कॉलेज में स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. कॉलेज में डिपार्टमेंट बनाने का काम जारी है. इसी महीने इसका उद्घाटन होगा. सेमिनार हॉल के बगल में पहले वॉशरूम था, जिसे तोड़ कर डिपार्टमेंट का चैंबर बना जा रहा है. साथ ही हॉल को दो भागों में […]
विज्ञापन
पटना : मगध महिला कॉलेज में स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. कॉलेज में डिपार्टमेंट बनाने का काम जारी है. इसी महीने इसका उद्घाटन होगा. सेमिनार हॉल के बगल में पहले वॉशरूम था, जिसे तोड़ कर डिपार्टमेंट का चैंबर बना जा रहा है. साथ ही हॉल को दो भागों में बांट कर बीए पार्ट वन व टू के लिए दो क्लास रूम बनाये गये हैं. बाद में पार्ट थर्ड की छात्राओं के लिए क्लास बनाये जायेंगे. नैक की डिमांड के अनुसार इस डिपार्टमेंट का निर्माण किया गया है.
क्लास रूम में छात्राओं के लिए ग्रीन बोर्ड व पोडियम के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने बताया कि स्टैटिस्टिक्स की पढ़ाई कॉलेज में 2014 हो रही है. लेकिन डिपार्टमेंट के लिए रूम नहीं था. इस वजह से छात्राओं को क्लास करने में दिक्कत होती थी. उन्हीं की परेशानी के देखते हुए यह डिपार्टमेंट बनाया गया है. इसी महीने इसका उद्घाटन किया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन