ePaper

पटना : पुलिस लाइन में लगी ''सभा'', पुलिसकर्मियों ने गिनायीं समस्याएं

Updated at : 21 Nov 2018 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पुलिस लाइन में लगी ''सभा'', पुलिसकर्मियों ने गिनायीं समस्याएं

पटना : पटना पुलिस लाइन का सिस्टम अब पटरी पर आने लगा है. मंगलवार को लंबे समय के बाद पुलिस लाइन में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. पुलिस सभा में लाइन के पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं सुनायीं. पुलिस लाइन में हुए बवाल के पहले डीएसपी लाइन की हरकतों के बारे में भी जानकारी दी […]

विज्ञापन
पटना : पटना पुलिस लाइन का सिस्टम अब पटरी पर आने लगा है. मंगलवार को लंबे समय के बाद पुलिस लाइन में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. पुलिस सभा में लाइन के पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं सुनायीं.
पुलिस लाइन में हुए बवाल के पहले डीएसपी लाइन की हरकतों के बारे में भी जानकारी दी गयी. प्रतिनियुक्ति को लेकर निकाले जाने वाले जिलादेश में डीएसपी किस तरह से मनमानी करते थे, इसकी जानकारी दी गयी. इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में रहने के दौरान सोने, खाने-पीने से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया. इसके लिए उचित व्यवस्था की मांग की गयी. पुलिस सभा में मौजूद पदाधिकारियों ने समस्याओं को नोट किया.
पुलिसकर्मियों ने पानी की समस्या के बारे में भी बताया, जिसे तत्काल दूर किये जाने का आदेश दिया गया है. पुलिस लाइन में हंगामे के बाद हुई पहली पुलिस सभा में पटना रेंज के डीआईजी राजेश कुमार, एसएसपी मनु महाराज, सिटी एसपी अमरकेश डी, डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन