सीवान : ....जब डॉक्टर ने टूटे पैर की जगह दूसरे पैर का कर दिया ऑपरेशन, कहा, दोनों पैरों में था फ्रैक्चर इसलिए किया

Updated at : 21 Nov 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
सीवान : ....जब डॉक्टर ने टूटे पैर की जगह दूसरे पैर का कर दिया ऑपरेशन, कहा, दोनों पैरों में था फ्रैक्चर इसलिए किया

सीवान : धरती का भगवान कहे जाने वाले एक डॉक्टर की अजब-गजब कारगुजारी सामने आयी है. मरीज के परिजनों की मानें तो डॉक्टर ने टूटे हुए पैर की जगह दूसरे पैर का आॅपरेशन कर दिया. हालांकि डॉक्टर ने मरीज और उसके परिजनों के आरोप को निराधार बताया है. घटना सिसवन थाने के ददरे गांव निवासी […]

विज्ञापन
सीवान : धरती का भगवान कहे जाने वाले एक डॉक्टर की अजब-गजब कारगुजारी सामने आयी है. मरीज के परिजनों की मानें तो डॉक्टर ने टूटे हुए पैर की जगह दूसरे पैर का आॅपरेशन कर दिया. हालांकि डॉक्टर ने मरीज और उसके परिजनों के आरोप को निराधार बताया है. घटना सिसवन थाने के ददरे गांव निवासी स्वर्गीय शंभु यादव की पत्नी जानकी कुमार के साथ हुई है.
परिजनों का कहना है कि महिला हैंडपंप पर पानी भरने को गयी थी. उसी क्रम में उसका दायां पैर का कूल्हा टूट गया था. महिला के परिजन इलाज के लिए सीवान के सबसे पुराने आर्थो सर्जन डॉ रामाजी चौधरी के पास ले गये.
वहां पर डॉक्टर ने बताया कि दायें पैर में फैक्चर है. डॉ द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा, लेकिन ऑपरेशन का पैसा जमा होने के बाद डॉक्टर ने दायें पैर की जगह बायें पैर का ऑपरेशन कर दिया. इसके बाद से महिला की तकलीफ दूर होने के बजाय और बढ़ गयी है.
वहीं, डॉ रामाजी चौधरी का कहना है कि कथित मरीज ऑपरेशन के लिए मेरे पास आयी थी, जिसे चोट लगने से दाहिने पैर में कूल्हे की हड्डी का फ्रैक्चर हो गया था. ऑपरेशन के दौरान पता चला कि मरीज के दाहिने पैर का फ्रैक्चर चोट लगने के कारण नहीं, बल्कि पैथोलॉजिकल कंडीशन के चलते हुआ है.
ऑपरेशन के दौरान मरीज के बांये पैर का एक्स-रे इमेज इंटेंसिफायर द्वारा किया गया तो पता चला कि मरीज के बायें पैर में भी फ्रैक्चर है, क्योंकि मरीज बेहोश थी. इसलिए मरीज के बायें पैर का भी ऑपरेशन कर दिया गया, ताकि मरीज को दोबारा बेहोश करके और ज्यादा दिन हॉस्पिटल में न रहना पड़े. इसलिए मरीज के दोनों ही पैरों का ऑपरेशन उसी समय में किया गया, न की दाहिने पैर के बजाय बायें पैर का ऑपरेशन किया गया. मरीज को जो डिस्चार्ज टिकट दिया गया है, उसमें दोनों पैरों के ऑपरेशन का जिक्र है.
इधर दाहिने पैर के कूल्हे की जगह दूसरे पैर का ऑपरेशन करने की बात जब घरवालों को पता चली तो वह अपने आप को ठगा-सा महसूस करते रहे. परिजनों के अनुसार, जब डॉक्टर के पास फरियाद लेकर गए तो डॉक्टर ने धमकी देकर घर वापस भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन