पटना : लाइट लगने तक शाम छह बजे तक चलेंगे वाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : गायघाट पीपा पुल के चालू होने के बाद वाहनों का परिचालन सोमावार को सामान्य तरीके से हुआ. हालांकि, सुरक्षा की लिहाज से वाहनों का परिचालन अभी शाम छह बजे तक ही पीपा पुल पर कराया जायेगा. यातायात डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों व यातायात एसपी पीएन मिश्र के निर्देश पर […]
विज्ञापन
पटना सिटी : गायघाट पीपा पुल के चालू होने के बाद वाहनों का परिचालन सोमावार को सामान्य तरीके से हुआ. हालांकि, सुरक्षा की लिहाज से वाहनों का परिचालन अभी शाम छह बजे तक ही पीपा पुल पर कराया जायेगा. यातायात डीएसपी जगदानंद ठाकुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों व यातायात एसपी पीएन मिश्र के निर्देश पर अभी लाइट की व्यवस्था होने तक पीपा पुल पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गयी है. इसके तहत सुबह छह बजे से एक बजे तक हाजीपुर से पटना व दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक पटना से हाजीपुर वाहनों की आवाजाही होगी.
हालांकि, पीपा पुल पर लाइट की व्यवस्था होने पर वाहनों के परिचालन का समय रात दस बजे तक किया जायेगा. इतना ही नहीं आवश्यकता पड़ी तो 24 घंटे वाहनों के परिचालन पीपा पुल पर कराया जायेगा. डीएसपी ने बताया कि पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन सुचारु ढंग से हो, इसके लिए दोनों पालियों में 30 पुलिसकर्मियों को तैनात है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन