पटना : शेल्टर होम से चार लड़कियां हुई फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2018 1:18 PM
पटना : बिहार के शेल्टर होम से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है.शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक बालिका गृह से रविवार प्रात: चार लड़कियां फरार हो गयीं. घटना पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित आशा किरण शेल्टर होम की है. फरार होने वाली चारों लड़कियां बिहार के बाहर की रहने वाली हैं. वहीं, […]
पटना : बिहार के शेल्टर होम से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है.शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित एक बालिका गृह से रविवार प्रात: चार लड़कियां फरार हो गयीं. घटना पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित आशा किरण शेल्टर होम की है. फरार होने वाली चारों लड़कियां बिहार के बाहर की रहने वाली हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छान-बीन शुरू कर दी है. फरार हुई लड़कियों में से तीन की उम्र करीब 16 साल जबकि चौथी लड़की की आयु करीब 12 वर्ष है.
जानकारी के मुताबिक युवतियों ने खिड़की से दुपट्टा बांधा और उस दुपट्ट के सहारे खिड़की से उतर गयी. खिड़की से एक-एक कर उतरी युवतियों को किसी ने भी देखा. शेल्टर होम से जैसे युवतियां भागी हैं उस तरीके से हर कोई हैरान है. वहीं, शेल्टर होम में हुई इस घटना से शेल्टर होम के कर्मचारी सन्न हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शेल्टर होम के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं, लड़कियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस आस-पास के इलाके में लगी सीसीटीवी का का भी सहारा ले रही है.
पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि पाटलिपुत्र कालोनी स्थित आशा किरण होम फॉर गर्ल्स नामक बालिका गृह से प्रात: करीब दो बजे चार लड़कियां फरार हो गयीं. उन्होंने बताया कि ये लड़कियां कई दुपट्टों को बांधकर उसके सहारे दूसरे तल से उतरकर फरार हुईं. इन लड़कियों को पिछले महीने ही उक्त बालिका गृह में लाया गया था. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करने के साथ फरार हुई लड़कियों की तलाश के प्रयास तेज कर दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










