पटना : गिरने लगा तापमान, सुबह और शाम में हल्की ठंड

Updated at : 09 Nov 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गिरने लगा तापमान, सुबह और शाम में हल्की ठंड

पटना : मौसम में परिवर्तन जारी है. पिछले एक सप्ताह से जहां गर्मी महसूस हो रही थी. वहीं, दो दिनों से अब तापमान में गिरावट आयी है. दीपावली के पहले शाम से ही राजधानी व आसपास के जिलों के शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. इसके अलावा हल्की ठंड भरी हवाओं […]

विज्ञापन
पटना : मौसम में परिवर्तन जारी है. पिछले एक सप्ताह से जहां गर्मी महसूस हो रही थी. वहीं, दो दिनों से अब तापमान में गिरावट आयी है. दीपावली के पहले शाम से ही राजधानी व आसपास के जिलों के शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.
इसके अलावा हल्की ठंड भरी हवाओं ने भी मौसम में सनसनी घोल दी है. मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों की मानें, तो अधिकतम तापमान अब औसतन 25 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है. इसके अलावा सुबह शाम न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा.
23 डिग्री तक गया पारा
गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस कारण दोपहर में भी लोगों को गर्मी नहीं लगी. इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र के अनुसार अब अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं जायेगा. वहीं, रात में 10 बजे के बाद तापमान में कमी आयेगी. इससे लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन