पटना : नर्स के परिजनों और पैरा मेडिकल छात्रों में हुई झड़प
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पारा मेडिकल छात्रों व नर्स के परिजनों के बीच कहासुनी व झड़प हुई. दरअसल नर्सिंग के लिए बने छात्रावास में पारा मेडिकल छात्र रह रहे हैं. इसे पारा मेडिकल छात्रों के लिए आवंटित करने की मांग को लेकर बीते पांच दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पारा मेडिकल छात्रों व नर्स के परिजनों के बीच कहासुनी व झड़प हुई. दरअसल नर्सिंग के लिए बने छात्रावास में पारा मेडिकल छात्र रह रहे हैं.
इसे पारा मेडिकल छात्रों के लिए आवंटित करने की मांग को लेकर बीते पांच दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि वहां रहने वाली नर्स के परिजनों की ओर से मारपीट की चेष्टा की गयी. दूसरी ओर इस मामले में नर्सों के परिजनों का कहना है कि छात्रावास में ऊपर जाने से पैरा मेडिकल छात्र रोकते हैं. एक नर्स के परिजन की बाइक चोरी हो गयी थी, जब इस संबंध में परिजन की ओर से छात्र से पूछताछ की गयी, तो गाली-गलौज पर उतर आये, इसी विवाद में झड़प हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










